रांची के कोतवाली थानाक्षेत्र के हरमू पेट्रोल पंप में रविवार को हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है।
रांची के कांके रोड स्थित ईश्वरी एंक्लेव में लाखों की चोरी हुई है। गोंदा थाने में इसको लेकर एफआईआर दर्ज कराई गई है। कहा जा रहा है कि चोर ने 30 लाख के गहने और 8.30 लाख कैश चुराए हैं।
रांची के स्टेशन रोड में देह व्यापार की सूचना पर छापेमारी हुई है। पुलिस ने स्टेशन रोड में पटेल चौक के पास स्थित अकार्ड होटल में छापेमारी की है।
रांची पुलिस ने मोरहाबादी स्थित चल रहे राष्ट्रीय सरस मेला बापू वाटिका के समीप एक बच्चे को चोरी की मोबाइल के साथ पकड़ा गया है।
श्री कृष्णा ज्वेलर्स में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। घटना एक जनवरी की देर रात की है। जेवर दुकान के मालिक गोपाल सोनी ने बताया कि चोरों ने 10 से 15 लाख रुपए के गहने चोरी कर लिए हैं।
रांची के पंडरा में हुए लूट कांड और फायरिंग मामले में शामिल अपराधियों के घर पकड़ के लिए रांची पुलिस लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन 3 दिन बीत जाने के बाद भी रांची पुलिस के हाथ कोई भी अपराधी नहीं लग पाया है।
रांची के मेसरा ओपी क्षेत्र के रहने वाली दो लड़कियों को किडनैप कर लिया गया है। किडनैपिंग का आरोप उसी इलाके के रहने वाले दीपक महतो और राहुल महतो पर लगा है।
रांची के बड़ा तालाब में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है।
रांची के सर्जना चौक के पास में स्थित एक प्रतिष्ठान के सामने से 16 साल की नाबालिग लड़की को किडनैप कर लिया गया है। नाबालिग के पिता ने कोतवाली थाने में रविवार को केस दर्ज कराया है।
रांची-खूंटी मुख्य मार्ग स्थित दसमाईल चौक के पास रोड एक्सीडेंड हुआ है। इस हादसे में रांची पुलिस का एक जवान घायल हो गया है। जवान की पहचान अजय भेंगरा के रूप में हुई है।
युवती ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुटी है।
रातू थाना क्षेत्र के पंडरा में एक कुएं में किसान का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान 55 वर्षीय अक्कू तिर्की के रूप में हुई है। यह शव किसान लखन उरांव के खेत से बरामद हुआ है। घटना रविवार की की है।